यात्रा से पहले चेक कर लें चेक, रद्द रहेंगीं ये गाड़ियां...
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के लखोली-रायपुर आरवी ब्लॉक हट रेल खंड के बीच दोहरीकरण का कार्य किया था। रैक के अभाव के कारण 13 से 16 सितम्बर तक टिटलागढ़ से चलने वाली 08277 टिटलागढ़-रायपुर स्पेशल, 14 से 17 सितम्बर तक रायपुर से चलने वाली 08278 रायपुर-टिटलागढ़ स्पेशल तथा 17 सितम्बर को टिटलागढ़ से चलने वाली 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर स्पेशल रद्द रहेगी।
वहीं पेयरिंग रैक के विलंब से चलने के कारण 13 सितम्बर को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। इसी प्रकार 13 सितम्बर को इतवारी से चलने वाली गाड़ी संख्या 18240 इतवारी-बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।

