छत्तीसगढ़

सुरक्षा गार्ड के भर्ती के लिए गुण्डरदेही के मेगा कैम्प में हुआ 138 अभ्यर्थियों का चयन

 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद प्रदान की जाएगी नियुक्ति
बालोद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिला प्रशासन बालोद की ओर से रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम युवाओं की नई आशा जिजीविषा अंतर्गत सुरक्षा सुपरवाइजर व सुरक्षा गार्ड के भर्ती के लिए 14 सितम्बर को विकासखंड मुख्यालय गुण्डरदेही के हाईस्कूल मैदान में मेगा कैम्प हुआ। रोजगार व स्वरोजगार चाहने वाले युवाओं और नियोजकों के मध्य समन्वय के लिए एम्पलाईज-एम्पलायर्स मीट के तहत् युवाओं को सुरक्षा गार्ड के भर्ती के लिए सुनहरा अवसर प्रदान करने के लिए आयोजित इस मेगा कैम्प में प्रतिष्ठित नियोक्ताओं को आमंत्रित किया गया। इस मेगा कैम्प में 138 अभ्यर्थियों को सुरक्षा गार्ड के लिए चयनित किया गया। इन चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद सीधे नियुक्ति प्रदान की जाएगी। इस मेगा कैम्प में 65 अभ्यर्थियों ने कौशल प्रशिक्षण लेने आवेदन भी प्रस्तुत किया।
 

Leave Your Comment

Click to reload image