छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने किया प्रदेश के ट्रांसजेंडर परीक्षार्थियों के लिए संपूर्ण परीक्षा फीस माफ
महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से प्रदेश के ट्रांसजेंडर परीक्षार्थियों नियमित, स्वाध्यायी को शिक्षा सत्र 2022-23 से आयोजित होने वाले हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा में आवेदन शुल्क को छोड़कर सम्पूर्ण परीक्षा शुल्क में छूट प्रदान किया गया है।

