दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद लगी आग, ड्राइवर की मौत...
मुंगेली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में बड़ा हादसा हुआ है। 2 ट्रकों की आपस की टक्कर में ट्रक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा सरगांव नेशनल हाईवे की बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकरी के अनुसार, सरगांव नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। लोहे से भरी ट्रक ने कोयले से भरी ट्रक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस घटना में कोयले से लदी ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि मिनटों में ही कोयले से लदा ट्रक मिनटों में जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड को भी तुरंत घटना की जानकारी दी गई, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती, ट्रक जलकर ख़ाक हो चुका था। फिलहाल पुलिस ने चालक के शव को पीएम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।

