लोक कलाकार थिरमन दास अस्वस्थ, डॉ. महंत ने जाना हाल
कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अंचल के छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार थिरमन दास महंत की तबियत बिगड़ने पर उन्हें गहन उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। थिरमन दास महंत के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने रामकृष्ण केयर हास्पिटल पहुंचकर चिकित्सकों से थिरमन दास के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉ. महंत ने थिरमन दास और अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों से मुलाकात कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। डॉ. महंत ने चिकित्सकों से चर्चा कर उत्तम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने निर्देशित किया।

