अजय देवगन की फिल्म थैंक्स गॉड को लेकर कायस्थ समाज में रोष, थाने में सौंपा शिकायत पत्र...
अंबिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। फ़िल्म अभिनेता अजय देवगन द्वारा अभिनीत फिल्म थैंक्स गॉड के हाल में जारी हुए ट्रेलर को लेकर पूरे देश मे कायस्थ समाज के साथ ही हिंदुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस फ़िल्म के ट्रेलर में चित्रगुप्त को फिल्माते हुए उसका प्रस्तुतिकरण फूहड़ एवं अश्लील ढंग से किया गया है। यह फ़िल्म 25 अक्टूबर को चित्रगुप्त पूजा के ठीक एक दिन पूर्व रिलीज की जा रही है। पूरे भारत में कायस्थ समाज इस फ़िल्म में चित्रगुप्त भगवान के विवादास्पद फिल्मांकन पर आंदोलित है।
इस क्रम में 15 सितंबर को चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ सभा ने बैठक कर निंदा प्रस्ताव पारित किया है। समाज ने फ़िल्म और इसकी पूरी टीम के विरुद्ध वैधानिक करवाई का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत आज शनिवार को समाज ने जिलाध्यक्ष हेमंत सिन्हा के नेतृत्व में कोतवाली अम्बिकापुर में फ़िल्म अभिनेता अजय देवगन सहित फ़िल्म की पुरी प्रोडक्शन टीम के विरुद्ध शिकायत पत्र सौंपा है। इस दौरान कायस्थ समाज के अनिल कुमार सिन्हा, योगेश श्रीवास्तव, क्रिनेश सिन्हा, संजीव मंदिलवार, विकास वर्मा, जयेश वर्मा, अनूप मेहता, संजीव वर्मा, प्रभात रंजन सिन्हा, अखिलेश सिन्हा, निशांत अम्बष्ठ, सचिन सिंह, गोपाल सिन्हा, दीपक श्रीवास्तव, कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

