छत्तीसगढ़

उन्मुखीकरण कार्यक्रम में बताया गया कार्य व दायित्व

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जनपद पंचायत कार्यालय अम्बिकापुर के सभागार में बुधवार को राजीव युवा मितान क्लब के नव नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्षों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के द्वारा किये जाने वाले कार्य व दायित्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

उन्मुखीकरण कार्यक्रम में उप संचालक पंचायत  यशपाल प्रेक्षा, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण  राम कुमार सिंह तथा खेल अधिकारी श्री देवेंद्र सिन्हा के द्वारा राजीव मितान क्लब के सदस्यों को शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार, ग्राम पंचायतों में खेल, सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधि के साथ-साथ बेसहारा व वृद्धजनों का सहयोग जैसे राशन कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड बनवाने तथा बैंक खाता खुलवाने में सहयोग करने आदि के सम्बंध में विस्तार से बताया गया।

 

ज्ञातव्य है कि जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा नगरीय निकाय के सभी वार्डों में एक एक राजीव युवा मितान क्लब के गठन किया गया है। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार का काम भी करेंगे।

 
 

Leave Your Comment

Click to reload image