विजुअल क्लीननेस ऑफ विलेज थीम तर्ज पर होंगे स्वच्छता ही सेवा अभियान
धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर पी.एस. एल्मा के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत विजुअल क्लीननेस ऑफ विलेज थीम पर 15 सितम्बर से आगमी 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। वहीं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया के मार्गदर्शन में इस अभियान को सफलीभूत बनाते हुए कलेक्ट्रेट एवं जिला पंचायत परिसर एवं आसपास के जगहों की साफ-सफाई जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा किया गया। साथ ही साथ गंदे नालियों की साफ-सफाई भी की गई। स्वच्छता ही सेवा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु जिले के विकासखंड धमतरी, कुरूद, मगरलोड, नगरी के लिए श्रीमति कविता योगेश बाबर सभापति वन स्थायी समिति एवं सीईओ जिला पंचायत द्वारा स्वच्छता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही सीईओ जिला पंचायत ने उपस्थित विभाग प्रमुख एवं कर्मचारियों को साफ-सफाई एवं स्वच्छ वातावरण निर्मित करने हेतु निर्देशित किया गया। गांधी जी की प्रतिमा में पूजा-अर्चना के साथ स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
वहीं सीईओ जिला पंचायत ने गांव में पड़े कूड़े की सफाई, घर के आसपास सफाई, पेयजल स्त्रोतों की सफाई रखने के लिए विशेष तौर पर 22 सितम्बर से कुरूद, 23 सितम्बर से धमतरी, 24 सितम्बर से मगरलोड, 26 सितम्बर से नगरी में विकासखंडस्तरीय सरपंच, सचिव सम्मेलन एवं प्रतिनिधियों की सहभागिता और स्वच्छता संवाद हेतु आयोजन करने के निर्देश दिये गये हैं। गांव में गंदे पानी का उचित निपटान हेतु सोकपिट की सफाई, सुधार कार्य, जल स्त्रोतों के समीप श्रमदान के माध्यम से सफाई कार्य कर पौधारोपण का कार्य भी किये जावें। धार्मिक एवं पर्यअन स्थलों पर सामूहिक श्रमदान से सफाई की जावें। सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को प्रभावी रूप से लागू की जावें। दोना पत्तल, बर्तन बैंक की स्थापना एवं उसके समूचित उपयोग पर ग्राम पंचायत में भी चर्चा किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। गोवर्धन योजना के तहत बने हुए गोबर गैस संयत्र में सुधार कार्य कर उपयोगी बनावें और स्वच्छता ही सेवा विषय पर स्कूलों में निबंध लेखन, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन के माध्यम से अभियान को सफल बनाये जावें तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को विभिन्न स्तरों पर सम्मानित किया जावेगा।

