गोंदिया-बल्हारशाह मेमू पैसेंजर स्पेशल का पुनः परिचालन 2 अक्टूबर से
बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी बेहतर यात्रा सुविधा के लिए गाड़ियों का परिचालन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है। सभी गाड़ियों को योजनाबद्ध तरीके से प्रारम्भ किया जा रहा है । इसी कड़ी में 07820 गोंदिया-बल्हारशाह मेमू पैसेंजर स्पेशल 2 अक्टूबर से, 07819 बल्हारशाह-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल 2 अक्टूम्बर से दोनों ट्रेनों का परिचालन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है। इन ट्रेनों मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अगले आदेशानुसार चलते रहेगा।
गाड़ी संख्या 07820 गोंदिया-बल्हारशाह मेमू पैसेंजर स्पेशल 2 अक्टूबर से गोंदिया से 10.35 बजे रवाना होकर बल्हारशाह 16.15 बजे पहुचेगी । इस गाड़ी का 27 स्टेशनों में ठहराव की सुविधा रहेगी । इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07819 बल्हारशाह-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल 2 अक्टूम्बर से बल्हारशाह से 16.30 बजे रवाना होकर गोंदिया 23.45 बजे पहुचेगी । इस गाड़ी का 27 स्टेशनों में ठहराव की सुविधा रहेगी ।

