वर्धा तक चलेगी सीएसएमटी-गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस...
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत खापरी रेलवे स्टेशन का यार्ड का आधुनिकीकरण का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 29 सितम्बर को किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने एवं गुजरने वाली कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा।
इस दौरान 24 व 25 सितम्बर को छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनल से चलने वाली 11039 छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनल-गोंदिया एक्सप्रेस वर्धा स्टेशन में ही समाप्त होगी। वहीं 26 व 27 सितम्बर को गोंदिया से चलने वाली 11040 गोंदिया- छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनल एक्सप्रेस वर्धा स्टेशन में ही समाप्त होगी एवं दोनों गाड़ियां गोंदिया-वर्धा-गोंदिया के बीच चलेगी।

