प्रभारी केंद्रीय सचिव विकास शील ने दूधगांव में जलजीवन मिशन कार्यों का किया निरीक्षण
जलजीवन अंतर्गत जलप्रदाय को लेकर ग्रामीणों से की चर्चा
कोण्डागांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शनिवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव व आकां जिला कार्यक्रम के तहत कोण्डागांव के प्रभारी केंद्रीय सचिव विकास शील की ओर से कोण्डागांव विकासखंड के दूधगांव पहुंच। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम में निर्मित परियोजना के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से पानी की उपलब्धता व उसकी गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली।
ग्रामीणों की ओर से पानी प्रदाय के समय को लेकर केंद्रीय सचिव के समक्ष सुधार के लिए अपील की गई। जिस पर केंद्रीय सचिव की ओर से पानी प्रदाय का समय सुबह 6:00 बजे कर स्थानीय युवा को इस कार्य के लिए नियुक्त करते हुए पानी की गुणवत्ता जांच के लिए बनाए गए लैब के कर्मचारियों से भी बात की। केंद्रीय सचिव की ओर से पानी में अशुद्धि पाए जाने पर उसके निराकरण के लिए एक व्यवस्थित कार्य प्रणाली विकसित करने तथा ऐसे जल की ग्राम स्तर पर की गई जांच के उपरांत शिकायत पर 24 घंटे के अंदर जिला स्तरीय दल की ओर से इसकी जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को गांव में जल जीवन मिशन के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए वित्तीय प्रबंधन व रखरखाव की व्यवस्था के लिए स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण उपरांत रोजगार देने को कहा। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी, जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा, अधिकक्षण अभियंता बारापात्रे, कार्यपालन अभियंता एच एस मरकाम, सीएमएचओ डॉ टी आर कुंवर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

