नन्हें सितारों, म्यूजिकल हाउजी व डांस बेटल के शानदार प्रदर्शन से आमने आई अग्र प्रतिभाये
जुट मिल जोन ने की महाराजा अग्रसेन की ऐतिहासिक गंगा आरती
रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शुक्रवार को आडिटोरियम में देर रात अग्र समाज के बच्चों के लिए रंगारंग कार्यक्रम नन्हें सितारे म्यूजिकल हाऊजी डांस बैटल का आयोजन किया गया द्य देर रात तक चले इस आयोजन को लेकर अग्र समाज से जुड़े बंधुओ में जबरदस्त उत्साह रहा। पिछले कई दिनों से चल रही तैयारिया आज मंच पर सार्थक नजर आई। आज के आयोजनों में अग्र समाज से जुड़े लोगो के शानदार अभिनय क्षमता ने मौजूद लोगो को आश्चर्यचकित कर दिया। आयोजनों के जज भी ऐसे प्रदर्शन को देख दांत तले उंगली दबाए बिना नहीं रह सके।
आडिटोरियम में शाम चार बजे अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन प्रभारी ऐश अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, शाश्वत मित्तल, शुभम अग्रवाल, जयेश छपारिया, प्रणव अग्रवाल, राहुल गर्ग के मार्गदर्शन में नन्हें सितारे का रंगारंग आयोजन हुआ। वहीं शाश्वत मित्तल ने बताया कि इस कार्यक्रम में कुल 28 बच्चों ने भाग लिया टेलेंट, वॉक, क्विज और प्रस्तुति के चार चरणों में प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों ने अपनी कमाल की प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। म्यूजिकल हाउजी कार्यक्रम में मधुर बॉलीवुड गीतों के साथ प्रदर्शन को भी जमकर सराहा गया। म्यूजिकल हाउजी जूटमिल जोन प्रभारी अभिषेक अग्रवाल इंजीनियर, आनंद मोदी, दीपक अग्रवाल जामगांव, विशाल सिंघानिया, अतिश डालमिया, मनीष अग्रवाल गोलू, नवीन अग्रवाल व प्रकाश निगानिया के मार्गदर्शन में भव्य म्यूजिकल हाउजी का रंगारंग कार्यक्रम किया गया। जिसमें अग्र समाज के सभी वर्ग के लोग बॉलीवुड के सुपर हिट मधुर गीतों के साथ निहाल होकर झूमे। वहीं इस कार्यक्रम से आयोजन में चार चांद लग गया।
इसी तरह खास कार्यक्रम डांस बैटल ने भी गजब का समा बांधा। वहीं तीनों रंगारंग प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए द्य महाराजा अग्रसेन फाउंडेशन की पहल से जोन प्रभारी राखी नहाडिया, लता अग्रवाल डोरा, शालू गोयल, अशिता अग्रवाल, कशिश अग्रवाल, राशि अग्रवाल, चाहत अग्रवाल, प्रिया जिंदल के मार्गदर्शन में डांस बैटल का कार्यक्रम रात आठ बजे आडिटोरियम में किया गया। जो बेहद खास रहा प्रतिभागियों की कलात्मक प्रतिभा से उपस्थित सभी लोग मुग्ध हो गए। वहीं इस कार्यक्रम की सभी लोगों ने बेहद सराहना की।
महाराजा अग्रसेन की जीवनी पाठ्य क्रम मे शामिल करने की आवश्यकता : सुनील लेंध्रा
महाराजा अग्रसेन जयंती प्रभारी सुनील लेंध्रा ने कहा कि महाराज अग्रसेन समतावाद तथा समावेशी विकास के अग्रदूत रहे। गरीब हितैषी तथा प्रजा पालक शासक रहे। उन्होंने अपने राज्य में हर वर्ग तथा हर समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद की। उन्होंने एक ईंट तथा एक रुपया देने की अवधारणा का अपने राज्य में गणेश किया। ऐसे महान पराक्रमी तथा प्रजा पालक शासक की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने से आने वाली पीढिय़ां इनके बताए मार्ग का अनुसरण करेगी द्य पाठ्य क्रम में उनकी जीवनी शामिल किए जाने से बच्चों में अपने पूर्वजों के प्रति आदर भावना पैदा होगा।
जूट मिल जोन की गंगा आरती बनी यादगार :
अग्रसेन जयंती आयोजन समिति के तहत पूजा के विशेष आयोजनों में शनिवार की शाम जूटमिल जोन के दो सौ सदस्यों ने विशेष रूप से गंगा आरती की। जूटमिल जोन से जुड़े राजा जैन अरुण गोयल सुशील बंसल ने बताया कि जुट मिल जोन से चार सौ सदस्य पारंपरिक वेश भूषा में भारतीय सभ्यता संस्कृति अनुरुप पीले व सफेद परिधान के साथ पगड़ी पहन भव्य बाजे-गाजे व मधुर भजनों के साथ अग्रोहा भवन में महाराजा अग्रसेन की गंगा आरती के लिए पहुंचे। प्रमुख जन निशान थामे हुए थे। 18 अग्र पुत्र व अग्र वधु की जोड़ी गाजे बाजे बच्चों के स्वनिर्मित ढोल के साथ झांकी गौरीशंकर मंदिर से शाम छह बजे अग्रोहा भवन पहुंची। जहां सभी सदस्यों ने गंगा आरती की तर्ज पर सम्मिलित रूप से महाआरती की। पूजा के लिए अग्रोहा भवन पहुंचने पर फूलो व इत्र की वर्षा की गई।
महाराजा अग्रसेन के साथ उनके पिता वल्लभ की खूबसूरत झांकी ने भी सभी के हृदय को प्रसन्नचित किया। वहीं जूट मिल जोन के सदस्यों ने स्व हस्त निर्मित 56 भोग महाराजा अग्रसेन के चरणों में अर्पित करतें हुए प्रसाद के लिए भोग लगाया। गंगा आरती व पूजा-अर्चना के बाद समाज के बच्चों ने नृत्य नाटिका की मनभावन प्रस्तुति दी। जिसे देखकर सभी लोग हर्षित हुए। महाआरती कार्यक्रम के अन्तर्गत रविवार की सुबह अग्र जोन मध्य के सदस्यों ने पूजा अर्चना व महाआरती की इस दौरान जय अग्रसेन जय अग्रोहा के नारे गूंजते रहे। वहीं इस अवसर मधुर भजन के साथ अग्र समाज के सभी सदस्यगण मधुर भजन गीतों के साथ भाव विभोर होकर झूमे। पूजा-अर्चना के इस कार्यक्रम में आयोजन प्रभारी सुनील लेंध्रा, सीमा लेंध्रा, अग्रसेन सेवा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग लेंध्रा, जयंती आयोजन समिति के उप प्रभारी मुकेश गोयल, समन्वयक निर्मल अग्रवाल, आनंद बेरीवाल बजरंग मित्तल, बजरंग महमिया, प्रमोद चरक, अनिल चीकू, बैजनाथ गोयल, रामअवतार केडिया, सरस गोयल, रेणु गोयल, अनिल गर्ग, मंजू गर्ग, दीपक डोरा, लता डोरा, अजय बेरीवाल, कविता बेरीवाल, कैलाश गर्ग, रेखा महमिया, किरण अग्रवाल, रानू मित्तल, प्रचार प्रसार प्रमुख अधीश रतेरिया कमलेश रतेरिया, दीपक जामगांव सहित अग्र जनों की विशेष उपस्थिति रही।
इंस्टाग्राम ऑनलाइन गेम्स में शिवांगी पालीवाल ने बाजी मारी :
इस प्रतियोगिता में चारों राउंड की मास्टर कैटिगिरी में शिवांगी पालीवाल ने बाजी मारी फस्र्ट
राउंड विनर राशि अग्रवाल को घोषित किया गया सेकंड
राउंड विनर शब्या अग्रवाल को घोषित किया गया थर्ड
राउंड विनर- सुप्रिया अग्रवाल को घोषित किया गया फोर्थ
राउंड विनर शिवम् अग्रवाल को घोषित किया गया:
डांस बैटल में आदया हर्षिता व शनाया ने दिल जीता
डांस बैटल सोलो कैटेगिरी में प्रथम स्थान आदया अग्रवाल, द्वितीय स्थान कुणाल मोदी, तृतीय स्थान विवान बंसल वहीं ड्यूट केटेगरी में प्रथम स्थान हर्षिता व शनाया, द्वितीय स्थान अर्थ व समर्थ तृतीय स्थान पार्क एवेन्यू ब्लास्टर सांत्वना पुरुस्कार फ्ऱीक डांस ग्रुप को दिया गया।
चल रही प्रतियोगिताएं :
रंगारंग कार्यक्रम के अन्तर्गत आज अग्रोहा भवन में जोन प्रभारी मारवाड़ी युवा मंच रायगढ़ ग्रेटर की पहल से सुबह दस बजे बालक व बालिका वर्ग में रंग भरो प्रतियोगिता जोन मित्र कला महिला समिति के मार्गदर्शन में सुबह 11 बजे सामान्य वर्ग की ब्लाइंड मेकअप प्रतियोगिता अग्रसेन सेवा संघ की पहल से अग्रोहा भवन में विज्ञान प्रदर्शनी मॉडल प्रतियोगिता 11 बजे, जलेबी दौड़ बालक बालिका के मध्य दोपहर 12. 30 बजे अग्रोहा भवन में प्रतियोगिता चल रही है। इसी तरह अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पहल से शाम चार बजे आडिटोरियम में मिस व मिसेज अग्रवाल की शानदार प्रतियोगिता व रात सात बजे आडिटोरियम में मारवाड़ी युवा मंच रायगढ़ शाखा की पहल से मिस्टर अग्रवाल की यादगार प्रतियोगिता चल रही है।
26 को होगी प्रतियोगिताएं :
कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में 26 सितम्बर को जोन प्रभारी मित्र कला मंदिर गांधी गंज के अन्नू डालमिया, मनोज बोंदिया, आतिश डालमिया, संजय बोंदिया मानस अग्रवाल, अरुण डामार्गदर्शन में सामान्य वर्ग से दोपहर तीन बजे गांधी गंज में हिट द ग्लास की प्रतियोगिता व अग्रोहा धाम ट्रस्ट जोन प्रभारी प्रेमचंद अग्रवाल, परमानन्द गुप्ता, आनंद बेरीवाल, संतोष अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल चिराग, अरुण मोदी की पहल से सामान्य वर्ग में बैनर स्लोगन समाज में वृद्धजनों का स्थान प्रतियोगिता आयोजित होगी आयोजन को अंतिम रूप देने सभी सदस्य जी जान से जुटे हैं।

