10वीं-12वीं पूरक परीक्षा पुनर्गणना व पुनर्मूल्यांकन का परिणाम घोषित
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा वर्ष 2022 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा परिणाम आज शाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाईट https://www.cgbse.nic.in/ पर उपलब्ध है।

