भूपेंद्र गवेल बने युवा कांग्रेस जिला महासचिव
खरसिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। युवा कांग्रेस जिला महासचिव ग्रामीण के पद पर मंत्री उमेश पटेल के खास सिपहसालार भूपेंद्र गवेल ने बाजी मारी है। ग्रामीण क्षेत्र में भूपेंद्र गवेल की पकड़ जोरदार है। ऐसे में इनके पदारुढ़ होने से कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक बढ़ेगा। वहीं संगठन के विस्तार को लेकर भी उम्मीद जताई जा रही है। नीरज पटेल, मनोज गवेल, नैना गवेल, राम शर्मा, गोपाल शर्मा, विकास गवेल, अजय पटेल, मेघसिंग गवेल, नेत्रनंद पटेल, अंकित अग्रवाल, रमाकांत डनसेना, गोलू सिदार, रवि गवेल आदि ने भूपेंद्र गवेल को बधाई दी हैं।

