छत्तीसगढ़

बोरवेल में तीन दिनों से फंसा 10 साल का राहुल बाहर निकलने से बस 3 मीटर दूर, रेस्क्यू में कर रहा मदद

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक गांव में तीन दिनों से 50 फीट गहरे बोरवेल में फंसा राहुल अब कुछ ही घंटों में बाहर निकल सकता है। 10 वर्षीय राहुल को बचाने के लिए बचाव अभियान आज भी जारी है और वे अब बस 3 मीटर की दूसी पर फंसा है। इस बीच लगभग 72 घंटों से बोरवेल में फंसे राहुल ने जीने की आस नहीं छोड़ी है और अभी तक एक्टिव है। वह खुद बचाव अभियान में रेस्क्यू टीम की मदद कर रहा है।

जांजगीर के कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने जानकारी दी कि राहुल को निकालने के लिए अब होरिजोंटल खुदाई की जा रही है। इस बीच अच्छी बात यह है कि राहुल अभी एक्टिव है। जो अभी 3 मीटर की दूरी पर फंसा हुआ है। लेकिन कठोर चट्टान की वजह से रेस्क्यू में कुछ दिक्कत आ रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image