छत्तीसगढ़

पूछताछ के बाद रायगढ़ पहुंचीं रानू साहू, सर्किट हाउस में बिताई रात

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रवर्तन निदेशालय ने 11 अक्टूबर को रायगढ़ कलेक्टर बंगले में रेड मारी थी। इस दौरान कलेक्टर रानू साहू अनुपस्थित थीं। वहीं गुरुवार को रानू साहू दफ्तर पहुंची। इससे पहले रानू से रायपुर में ईडी के अफसरों ने बीती देर रात तक पूछताछ की। उसके बाद ही रानू रायगढ़ के लिए रवाना हुई, और आज ड्यूटी ज्वाइन किया। बंगला सील होने के कारण कलेक्टर को सर्किट हाऊस में रात गुजारनी पड़ी।

इससे पहले गुरुवार सुबह दो दिन बाद जिला कलेक्टर रानू साहू का एक सरकारी लेटर पेड पर पत्र वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ईडी को संबोधित करते हुए लिखा है कि वह दो दिन तक छुट्टी लेकर हैदराबाद अपने इलाज के लिये गई थी और वह अब रायगढ़ पहुंचकर ईडी को जांच में पूरा सहयोग करेगी। यह पत्र सोशल मीडिया में सुबह से वायरल हो रहा है जिसकी पुष्टि जिला जन संपर्क अधिकारी राहुल सोन ने करते हुए बताया कि वायरल हो रहे पत्र में जो हस्ताक्षर है वह कलेक्टर रानू साहू के ही हैं।

रायगढ़ कलेक्टोरेट के खनिज दफ्तर में ईडी की टीम
कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित खनिज विभाग के कार्यालय में गुरुवार को डी ने अपनी टीम के साथ दबिश दी है और यहां शुरुआती जांच में ही कई गड़बड़ी सामने आ रही है।  मिली जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम ने आज एक बार फिर रायगढ़ पहुंची है। यहां टीम ने खनिज विभाग में दी दबिश, बताया जा रहा है  कि आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम यहां कागजातों की जांच में जुट गई है। ईडी की टीम को कोयला परिवहन के  टैक्स में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित खनिज विभाग कार्यालय में टीम ने दबिश दी है। यहां भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। प्रारंभिक जांच में ही यहां कई गड़बड़ी सामने आने की जानकारी मिल रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image