गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में
रायगढ़ : सीईओ मिश्रा ने ग्रामीण युवाओं को किया खेल सामग्री का वितरण
सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा की ओर से आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीण युवा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन के लिए खेल सामग्री प्रदान की गयी। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र रायगढ़ चन्द्राभूषण चौबे व जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
सूरजपुर : बाल आयोग की सदस्य ने सूरजपुर प्रवास के दौरान विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं से हुई रूबरू
छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य आशा यादव का दो दिवसीय दौरा सूरजपुर के आश्रमों छात्रावासों, स्कूलों में हुआ। आयोग की सदस्य आशा यादव सर्वप्रथम 11 अक्टूबर 2022 को सूरजपुर के ग्राम-केतका स्थित बालक आश्रम का निरीक्षण किया, जहां की व्यवस्था देख कर संतुष्ट नजर आई।
सूरजपुर : स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर में लगेंगे फटाखा दुकानें
मुख्य नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार नगरपालिका परिषद् सूरजपुर क्षेत्रांतर्गत दीपावली व धनतेरश के अवसर पर पटाखा दुकान लगाने वाले व्यवसायियों को सूचित किया जाता है, कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पटाखा दुकान के लिए स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर में स्थल का चयन किया गया है।
सूरजपुर : गौठानों में गतिविधी अनुरूप कराये ले-आउट तैयार : जिपं सीईओ
जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम कलेक्टर ने आज सूरजपुर विकासखंड के ग्राम केशवनगर गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में स्वीकृत महात्मा गांधी ग्रामीण इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) के कार्य योजना की जानकारी ली तथा जल्द से जल्द नवंबर तक रीपा का अधोसंरचना तैयार करने के निर्देश दिए।
दुर्ग : संभागायुक्त कावरे के औचक निरीक्षण से मचा कार्यालयों में हड़कंप
जिले के कार्यालयों में आज उस समय हड़कंप मच गया जब दुर्ग संभागायुक्त महादेव कावरे ने अचानक दबिश दी, कावरे कार्यालय खुलने के समय सुबह ही वाणिज्य कर विभाग दुर्ग के दफ्तर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित थे, सर्किल 1 कार्यालय में 20 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए एवं सर्किल 2 में कुल 22 व सर्किल 3 में 8 कर्मचारी एवं सर्किल 4 में 18 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आधे दिवस का वेतन काटे जाने की कार्यवाही की गई।
धमतरी : वन अधिकार के आवेदनों का पुनर्परीक्षण कर 17 तक प्रस्तुत करें : कलेक्टर
वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत व्यक्तिगत वन अधिकार के आवेदनों पर पुनर्परीक्षण कर आगामी 17 अक्टूबर तक जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। उक्ताशय के निर्देश कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने आज समिति की बैठक के दौरान दिए।
गौरेला पेंड्रा मरवाही : कलेक्टर के निर्देश पर दिव्यांग बालिका डॉली को तुरंत मिला व्हीलचेयर
आमजनों से भेंट मुलाकात के दौरान कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर मरवाही जनपद के ग्राम धोबहर की सौ प्रतिशत सेरेब्रल पॉलसी से पीडि़त 12 वर्षीय दिव्यांग बालिका कुमारी डॉली गुप्ता को तुरंत व्हीलचेयर प्रदाय किया गया। कुमारी डॉली ने शासकीय सहायता के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया।
गौरेला पेंड्रा मरवाही : संयुक्त जिला कार्यालय भवन का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति का अपर कलेक्टर ने लिया जायजा
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। अपर कलेक्टर बीसी एक्का ने आज टीकरकला गौरेला स्थित संयुक्त जिला कार्यालय भवन का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया।
खैरागढ़ : छत्तीगढिय़ा ओलंपिक में प्रतिभागी कर रहे उत्कृष्ठ प्रदर्शन
ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में दिख रहा है लोगों का उत्साहछत्तीसगढिय़ा के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढिय़ा ओलांपिक 2022-23 का आयोजन कलेक्टर डॉ. जगदीश कुमार सोनकर के मार्गदर्शन में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में भी किया जा रहा है।
कांकेर : सुराजी अभियान को सफल बनाने जिला स्तरीय अधिकारियों का दल गठित
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला की ओर से छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप जिले में संचालित सुराजी अभियान को सफल बनाने के लिए् जिला स्तरीय अधिकारियों का दल गठित किया गया है। जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों के पात्र हितग्राहियों के लिए जाति प्रमाण-पत्र, पेंशन प्रकरण का लाभ व राशन कार्ड समय-सीमा में तैयार करने तथा संबंधित विभाग की ओर से संचालित योजनाओं से आमजनों को लाभान्वित किये जाने के लिए संयुक्त कलेक्टर मनीष मिश्रा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

