छत्तीसगढ़

विश्व बालिका दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री के हाथों सम्मानित हुए जिले के दो उत्कृष्ट वॉलिंटियर्स

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विश्व बालिका दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर दो दिवसीय नोनी जोहार कार्यशाला का आयोजन 10 व 11 अक्टूबर को रायपुर में किया गया, जहां धमतरी जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले दो चेंजमेकर चैंपियंस (वॉलिंटियर्स) सम्मानित किए गए। 

युनिसेफ  की जिला समन्यक नुपूर पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने उपस्थित सभी वालिंटियर्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना काल में सर्वाधिक योगदान और सहयोग रोको टोको के स्वयंसेवकों से मिला आम लोगों की जान बचाने उन्होंने हरसंभव प्रयास भी किए। इसी तरह टीकाकरण व जनजागरूकता अभियान में भी उनका व्यापक सकारात्मक भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भी मोहल्ला क्लास जैसे शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों की सराहना की। जिला समन्वयक ने यह भी बताया कि पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे रोको-टोको भी काफी सफल रहा। इसमें जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले वॉलिंटिर्स अर्जुन सिंह व डेमन सोनकर ने तीन किलोमीटर सड़क पर कोरोना जागरुकता का संदेश लिखा। इसके अलावा जिले का पहला देसी सेनिटाइजर मशीन का निर्माण, रक्तदान शिविर आयोजित कर एक ही दिन में 74 यूनिट रक्त संग्रहित करने, 30 किमी सायकल रैली जैसे नवाचार कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने हरसंभव प्रयास किया। वॉलिंटियर्स के सम्मानित होने पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर  पी.एस. एल्मा ने शुभकामनाएं दी हैं।

 

Leave Your Comment

Click to reload image