छत्तीसगढ़

BREAKING : निगम काम्प्लेक्स में लगी आग, चपेट में आई कई दुकानें...

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दुर्ग के गंजपारा स्थित नगर निगम के काम्प्लेक्स में रविवार तड़के आग लग गई। इस आग में कई दुकानें चपेट में आ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग के गंजपारा में स्थित निगम काम्प्लेक्स में रविवार सुबह लगभग 4 बजे आग लग गई। इस काम्प्लेक्स में कई दुकानें है। आग की चपेट में आने से कई दुकानें जल गईं। वहीं आग की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशकक्त के बाद आग बुझाई। आग किस दुकान से शुरू हुई और कैसे लगी, इसका कारण अज्ञात है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है। मौके पर अभी दमकल की दो गाड़ियां मौजूद हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image