छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पत्रकार स्व. बबन मिश्रा की पत्नी मनोरमा मिश्रा का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार स्व. बबन प्रसाद मिश्रा की धर्मपत्नी श्रीमती मनोरमा मिश्रा का बुधवार देर रात निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि 20 अक्टूबर को अपरान्ह चार बजे, देवेन्द्र नगर, रायपुर मुक्तिधाम में होगी। अंतिम यात्रा 10-A, रवि नगर, श्याम प्लाजा के बाजू, पंडित स्व. बबन प्रसाद मिश्र मार्ग से 4 बजे निकलेगी।


श्रीमती मनोरमा मिश्र के निधन पर मुख्यंत्री बघेल ने दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रहे स्व. बबन प्रसाद मिश्र की धर्मपत्नी श्रीमती मनोरमा मिश्र के निधन का समाचार दुखद है। मिश्र परिवार को यह दुःख सहने की ईश्वर शक्ति दें। दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ।

मनोरमा मिश्रा गिरीश मिश्र, सतीश मिश्र, नीलिमा शुक्ला, डॉ मधुरिमा दुबे, मनीष मिश्र की माता, अनुराग शुक्ला, अनुराग दुबे की सास थी। वे गणेश प्रसाद मिश्र, रिपुसूदन मिश्र, एवं सुभाष मिश्र की बड़ी भाभी थीं। अभिनीत शुक्ला, अभिनव शुक्ला, सृष्टि दुबे, पलाश दुबे की नानी और अंशुल मिश्रा , अस्तित्व मिश्रा , निकिता मिश्रा, अनुभा मिश्रा, दीप्ति मिश्रा की दादी थी।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image