छत्तीसगढ़

ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत 2 घायल

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के अंजोरा थाना क्षेत्र का मामला है। रसमड़ा इलाके में बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने 27 वर्षीय प्रकाश निषाद निवासी रसमड़ा को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला है कि प्रकाश अपने दो दोस्तों के साथ पुलगांव से रसमड़ा लौट रहा था। सिलोदा के पास बाइक सवार तीनों दोस्तों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी थी

Leave Your Comment

Click to reload image