छत्तीसगढ़

राजधानी में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, साफ़ रहा आसमान...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बारिश के बाद अब रायपुर में गुलाबी ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। रायपुर के आउटर में इसका एहसास हो रहा है। आज आसमान साफ है और कल भी साफ़ रहने की संभवना है। हालांकि चक्रवात 'सीतरंग ' के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की संभावना बढ़ गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

बदलों की गैरमौजूदगी के चलते तापमान में गिरावट का दौर जारी है। प्रदेश में बीते सप्ताह से बारिश थम गया है। वहीं बादल साफ होने से तापमान में गिरावट हुई है। जिसके चलते ठंड का एहसास हो रहा है। रात के अलावा दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है। आज भी सुबह से बादल साफ नजर आए।

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में चक्रवात सीतरंग का प्रभाव रहेगा। दिवाली के दौरान प्रदेश के कई जिलों में इसका असर ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब बन रहा है। जिसके बाद 24 अक्टूबर को चक्रवात में अवदाब में परिवर्तित होगा। इसी असर से बारिश की संभावना है।

Leave Your Comment

Click to reload image