छत्तीसगढ़

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए सीएम बघेल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार शाम 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। मुख्यमंत्री बघेल रात दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में रुकेंगे। समारोह में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कई संगठन पदाधिकारी भी शामिल हाेने पहुंच रहे हैं।


दिल्ली हवाई अड्‌डे से वे सीधे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार सुबह 10 बजे से होना है। इसका आयोजन कांग्रेस के मुख्यालय में किया गया है। इस समारोह में कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित संगठन के शीर्ष नेता शामिल हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी इस समारोह में शामिल होने पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है, एआईसीसी की ओर से शपथ ग्रहण समारोह में देश भर से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्षों, पूर्व अध्यक्षों, सीएलपी लीडर, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के मौजूदा लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को आमंत्रित किया गया है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image