छत्तीसगढ़

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में

 बिलासपुर : जिला मुख्यालय में 1 नवम्बर को मनाया जाएगा राज्योत्सव

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2022 को जिला मुख्यालय बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह होंगी। राज्योत्सव के एक दिवसीय कार्यक्रम में शासकीय योजनाओं की प्रदर्शनी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

धमतरी : जिले में राज्योत्सव की तैयारियां जोरों पर, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने इस साल भी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जि़ला स्तर में मनाए जानेवाले राज्योत्सव की तैयारियां बेहतरीन तरीके से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में शाम 5 बजे से आयोजित होने वाले एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में अधिकारी सौंपे गए दायित्व का सही तरीके से पालन सुनिश्चित करें।

धमतरी : जिले में व्यवस्थित रूप से समर्थन मूल्य में धान खरीदी करने पर कलेक्टर ने दिया बल

प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में भी आगामी 1 नवंबर से 31 जनवरी 2023 तक समर्थन मूल्य में धान खरीदी किसानों से की जाएगी। धान खरीदी व्यवस्थित और बिना किसी दिक्कत के 96 उपार्जन केंद्रों में की जा सके इसके लिए कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने 96 नोडल अधिकारी बनाए हैं। आज इन अधिकारियों की बैठक लेकर कलेक्टर ने उन्हें सौंपे गए दायित्व से ना केवल वाकिफ कराया, बल्कि इसका सही तरीके से निर्वहन करने के भी निर्देश दिए हैं।

कवर्धा : राज्योत्सव मेले में होगा ग्रामीण और शहरीअर्थव्यवस्था का अदभूत संगम

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर को कवर्धा के आचार्य पंथ गृंथमुनि नाम साहेब शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय मैदान में राज्योत्सव मेला का आयोजन किया जाएगा। राज्योत्सव के मुख्यअतिथि पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर होगी। एक दिवसीय राज्योत्सव मेले में इस बार छत्तीसगढ़ की कला-सांस्कृतिक पर आधारित खुबसुरत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छंटा बिखरेगी।

धमतरी : संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आगामी 1 नवंबर को जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। यहां विभिन्न विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image