छत्तीसगढ़

छठ-व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर माँगी खुशियॉं

भक्तों ने बनाया छठ-घाट को तीर्थ..

 खरसिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आस्था के महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान आज संपन्न हुआ। भक्ति का रंग भगत तालाब छठघाट में इस कदर छा गया कि पूरा वातावरण तीर्थ सा लगने लगा। हर ओर व्रतियों की ही भीड़ दिखाई दे रही थी। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए छठघाट में घंटाभर पहले पहुंच कर छ्ठव्रतियों ने सूर्योदय का इंतजार किया। अल-सुबह से ही छठव्रतियों को भगवान भास्कर का बेसब्री से इंतजार रहा। वहीं सूर्योदय से घंटों भर पहले ही पानी के बीच उन्होंने सूर्यदेव की प्रतीक्षा की। सूर्योदय होते ही व्रतियों ने सूर्यदेव को अर्घ्य देकर संतान की रक्षा और परिवार के लिए खुशियां मांगीं। उपस्थित भीड़ सिर्फ आस्था जताने के लिए ही नहीं, पूजा का हिस्सा बनने के लिए भी लालायित दिखी।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image