संसदीय सचिव ने कल्याणपुर से अखोराकला नवीनीकरण सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने पीएमजेएसवाई की ओर से बनाए जा रहे कल्याणपुर से अखोरा कला तक नवीनीकरण सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। प्रशासकीय स्वीकृति व निविदा की स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात 5 किलोमीटर की लंबाई तक बनने वाला यह सड़क प्रारंभ कर दिया गया है। नवीनीकृत सड़क निर्माण होने पर सड़क से आने जाने वाले राहगीरों एवं ग्रामीण जनों में हर्ष का माहौल है।
गौरतलब है कि सड़क की नवीनीकरण कार्य के लिए बहुत दिनों से की जा रही थी, जिसे शासन की ओर से स्वीकृति प्राप्त कर प्रारंभ कर लिया गया है, जिसे दो करोड़ रुपए की राशि से पूर्ण किया जाएगा। यह मार्ग बलरामपुर जिले के राजपुर से सूरजपुर आती है, जिसमें बरियो से भारी वाहनों का आवागमन होता है, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हुआ था जिसे स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस दौरान पीएमजेएसवाई के कार्यपालन अभियंता सोहन चंद्रा, अखोराकला के सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, विभाग के अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

