मुख्यमंत्री ने 'महात्मा गांधी 21 प्रेरक प्रसंग' पुस्तक का किया विमोचन
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय में देश के प्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी की नवीन कृति 'महात्मा गांधी 21 प्रेरक प्रसंग' का विमोचन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने डॉ. जोगी को उनकी इस नवीन रचना के लिए बधाई एवँ शुभकामनाएं दी।

