नवंबर में राजधानी समेत छत्तीसगढ़ में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया ये पूर्वानुमान ...
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठण्ड पड़नी शुरु हो गई है। वहीँ प्रदेश के सभी शहरों में मौसम अलग-अलग तरह का है। एक तरफ जहां ग्रामीण अंचलों में कड़ाके की ठण्ड पड़नी शुरु हो गई है वहीँ राजधानी में सुबह मौसम सुहाना होने के बाद दोपहर में तेज धूप होती है लेकिन देर रात आते आते कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक़ नवंबर से छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से 2 नवंबर बुधवार तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो आज मंगलवार को बस्तर संभाग के दक्षिणी छोर में एक दो स्थानों पर वर्षा होने की सम्भावना है । वही अन्य जिलों में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने के आसार है।
उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से नवंबर में ठंड बढ़ेगी। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से बुधवार से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने वाली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान स्थिर रहने व न्यूनतम तापमान एक-दो डिग्री बढ़ने के आसार है। नवबंर में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का अनुमान है।क्या कहता है मौसम विभागमाह अक्टूबर के प्रथम पखवाड़े के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के पीछे हटने पर दिन के तापमान में बढ़त और रात में शीतलता बढ़ने लगती है। इस माह में औसत अधिकतम तापमान 30.2 डि.से. और औसत न्यूनतम तापमान 6.0 डि.से. रहेगा ।

