छत्तीसगढ़

सुलेसा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का किया गया उपचार

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विगत दिवस विकासखंड बगीचा के दूरस्थ वनांचल सुलेसा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर आमजनों को स्वास्थ्य उपचार प्रदान किया गया है। शिविर में मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. सुरभी जैन सहित बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। 

शिविर में सर्दी, बुखार, पेट दर्द, बदन दर्द सहित सभी प्रकार के रोगों के मरीजों का नि:शुल्क जांच कर उन्हें दवाइयां प्रदान की गई। साथ ही उनमें साफ-सफाई व रोगों से बचाव हेतु आवश्यक परामर्श देते हुए स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए प्रेरित किय गया। गौरतलब है कि जिला प्रशासन निरंतर दुर्गम क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। सुलेसा ग्राम विकासखंड मुख्यालय से दूर व पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है। जहां अधिकतर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार निवास करते है। इस हेतु सुलेसा में शिविर का आयोजित कर लोगों को लाभांवित किया जा रहा है। शिविर में कुल 61 मरीजों का जांच कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया।  

 

Leave Your Comment

Click to reload image