सावित्री मांडवी को कांग्रेस बना सकती है उपचुनाव में प्रत्याशी...
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार इस चुनाव में कांग्रेस स्व. मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मांडवी को प्रत्याशी घोषित कर सकती है।
ज्ञातव्य है कि भानुप्रतापपुर के विधायक मनोज मंडावी के निधन के बाद इस सीट पर 5 दिसंबर को मतदान होंगे। वहीं सूत्रों के अनुसार सावित्री मांडवी ने शिक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि 10 नवंबर से नामांकन शुरू हो जाएगा। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा। वहीं 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

