अऩुकंपा नियुक्ति शिक्षा कर्मी कल्याण संघ मांगों को लेकर 22 वें दिन रहा धरने पर
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अऩुकंपा नियुक्ति शिक्षा कर्मी कल्याण संघ अपनी अऩुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर 22वें दिन भी धरने पर रहा।उसकी मांग है कि सरकार जल्द से जल्द से अनुकंपा नियुिक्ति का आदश जारी करे।
संघ की सचिव अरुंधती शर्मा ने बताया कि वनांचल,संवेदनशील व नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सेवाएं देते हुए बड़ी संख्या में शिक्षकर्मी दिवंतग हो गए है।शिक्षक संवर्ग अनंकंपा नियम की शर्ते जटिल है,इसलिए संघ की मांग है कि नियमों को शिथिल कर परिजनों व आश्रितों को सरकार जल्द से जल्द अनुकंपा नियुक्ति दे। ताकि वह सहज जीविकोपार्जन कर सके। इसके लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया था लेकिन समिति की रिपोर्ट अब तक जारी नहीं की गई है। संघ की मांग है कि सरकार समिति की रिपोर्ट जल्द जारी कर दिवंगत शिक्षा कर्मियों के परिजनों को जल्द से जल्द अऩुकंपा नियुक्ति दे।

