छत्तीसगढ़

भय, आतंक की भ्रष्टाचारी सरकार से बदला लेने का मौका मिला है : रमन सिंह

उपचुनाव की पहली सभा में कांग्रेस पर जमकर बरसी भाजपा, भानुप्रतापपुर में नहीं हुआ कोई काम- अरुण साव

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भानुप्रतापपुर के मतदाताओं से अपील की है कि भय, आतंक और भ्रष्टाचार की सरकार को उसकी विदाई का संदेश देने का अवसर आपके सामने है। भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को विजयी बनाकर गरीबों के आवास छीनने,  कोयले की दलाली खाने वाले, जनता को लूटने वाली सरकार को बता दें कि वह साल भर बाद जाने वाली है।

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के नामांकन के बाद चारामा  कृषि मंडी में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह उपचुनाव भूपेश बघेल सरकार की वादाखिलाफी का बदला लेने का अवसर लेकर आया है। इस चुनाव से कांग्रेस सरकार गिरने वाली नहीं है लेकिन अगले साल इसके सफाये की बुनियाद भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता रखेगी। भूपेश बघेल पुनर मुसको भवः का काम आपको करना है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की पहचान सीडी और ईडी बना दिया है। एक फर्जी अश्लील सीडी जिससे छत्तीसगढ़ वासियों का सिर शर्म से झुका दिया। इस मामले में भूपेश बघेल जमानत पर घूम रहे हैं। इस सरकार की कारगुजारियों से इनके और इनके अधिकारियों के पास भ्रष्टाचार का इतना पैसा आ गया है कि ईडी को डेरा डालना पड़ा। आयकर के छापे पड़ रहे हैं। बेहिसाब सम्पत्ति निकल रही है।

 पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा शासन काल में तीस हजार किलोमीटर की सड़क  बनी। भूपेश बघेल ने नई सड़कों के लिए नहीं, गड्ढे पूरने के लिए फंड रखा। वह भी नहीं हो रहा। पूरी सड़क तन डोले- मन डोले सड़क बन गयी हैं। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने  आशीर्वाद देकर भूपेश बघेल को ताकतवर बनाया। अब भूपेश बघेल ने उसी ताकत का गलत इस्तेमाल कर जनता से उसका हक छीनने में लगा दी है। 5 दिसंबर का दिन खूनी पंजे के नाखून उखाड़ने का है।

Leave Your Comment

Click to reload image