रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ईडी की कार्रवाई के विरोध में छत्तीसगढ़ सत्ता और संगठन का फिलहाल दिल्ली में जमावड़ा रहेगा। इंडी द्वारा 21 जून को फिर पूछताछ के लिए बुलावे के बाद सरगर्मियां बढ़ गई। इसके चलते भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिलहाल वापसी कौ संभावना नहीं है। इधर मंगलवार को कांग्रेस के सभी विधायकों को दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। संगठन के निर्देशों के तहत अब सभी विधायक दिल्ली कूच करेंगे।
सोमवार को पूछताछ के बाद जैसे ही खबर आई कि अगले दिन फिर ईडी ने बुलाया है।,तब राष्ट्रीय नेतृत्व ने विरोध और तेज करने का निर्णय लिया। इसी बीच एआईसीसी से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को निर्देश भी मिल गए। इनमें सभी विधायकों को तत्काल दिल्ली भेजने कहा गया। संगठन की ओर से आनन फानन में सभी विधायकों को सूचना भी भेजी गई। कुछ विधायक पहले ही दिल्ली में हैं। 21 जून की सुबह सभी विधायक या तो दिल्ली के लिए रवाना हो गए है, या तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली में ईडी की कार्रवाई के विरोध में हो रहे सत्याग्रह में शामिल होंगे। हालांकि सोमवार को जंतर मंतर में धरने के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च भी किया। सत्ता और संगठन दिल्ली में एकजुटता के साथ राहुल गांधी के समर्थन में खड़ी रहेगी. वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी एक संदेश देने की कोशिश हो रही है. सत्ताधारी दल होने की वजह से छत्तीसगढ़ के प्रदर्शन और जमावड़े पर भी सबकी नजरें लगी हुई है।