छत्तीसगढ़

दुर्ग में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी की जयंती

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती शनिवार को दुर्ग इंदिरा मार्केट में मनाई गई।  दुर्ग विधायक व छत्तीसगढ़ राज्य  वेयर हाउस के चेयरमैन अरुण वोरा , छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा हुआ ग्रुप के महापौर धीरज बाकलीवाल सभापति  राजेश यादव जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल मदरसा बोर्ड के चेयरमैन अलताफ अहमद ने भी स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान वहां उपस्थित सभी लोगों ने भी मूर्ति पर माल्र्यापण कर पुष्पांजली अर्पित कर उनको नमन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी को दृढ़ निश्चय, साहसपूर्ण पहल और देश के हित में सर्वोच्च त्याग एवं बलिदान के लिये सदैव याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री पद पर लंबी अवधि के दौरान उन्होंने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए जैसे-बैंको को राष्ट्रीकरण, प्रीवीयर्स की समाप्ति, गरीबी हटाओ एवं हरितकाति कार्यक्रम। उनके द्वारा प्रारंभ किया गया 20 सूत्रीय कार्यक्रम का मुख्य ध्येय गरीब वर्ग के लोगों के पिछड़ेपन में सुधार लाकर उनकी जीवन स्तर को उंचा उठाना था वे प्रतिक्रियावादियों की विरोधी थी और राष्ट्रीय सामंजस्य के लिये सदैव प्रयत्नशील रही है।

 

पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा ने कहा कि प्रियदर्शनी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी के आदशों पर हमारे गणतंत्र की एकता तथा अखण्डता टिकी हुई है देश को मजबूत एवं संगठित बनाने के उनके प्रयास हमेशा याद किए जायेंगे जिसके लिए उन्होंने अपना बलिदान दिया ।पूर्व पीएम के जयंती कार्यक्रम में विशेष रूप से पार्षद भोला महोबिया, प्रवक्ता नासिर खोखर, संदीप श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, महीप सिंह भुवाल, मदन जैन ,गोलू गुप्ता,मनीष यादव, शंकर ठाकुर, अनूप चंदनिया रत्ना नारमदेव, देव सिन्हा, जगमोहन ढीमर, कन्या ढीमर विशाल देशमुख कल्याण सिंह ठाकुर हेमंत तिवारी गणेश सोनी आनंद कपूर ताम्रकार विकास यादव,बृजमोहन तिवारी प्रीतम देशमुख तिलक राजपूत बृजमोहन तिवारी प्रीति साहू, अनूप पाटिल अशोक मेहरा निशांत गोडबोले राहुल अग्रवाल आबिद अली अली असगर गणेश वाघमारे मोहन सिन्हा संदीप बक्शी मनीष यादव निरुपमा जस्सल एनी पीटर मीना मानिकपुरी छोटी साहू भूमिका देशमुख सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे ।

Leave Your Comment

Click to reload image