कांग्रेस की पीसी के बाद भूपेश ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- किसके कहने पर...
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भानुप्रतापपुर उपचुनाव से पहले ही सियासी धमसान मच गया है। रविवार को पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर भाजपा के प्रत्याशी पर नाबालिग से बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बकायदा इसके सबूत भी प्रस्तुत किये। इसके बाद राजनीति तेज हो गई है। मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- '15 साल की बच्ची के बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने के मामले के एक अभियुक्त ब्रह्मानंद नेताम को #भाजपा ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशी ने झारखंड में पॉक्सो एक्ट में दर्ज अपराध को निर्वाचन शपथ पत्र में किसके कहने पर छुपाया?'
जमशेदपुर के टेल्को थाने में केस

