रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों समेत अनेक स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रीगणों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संसदीय सचिवों, विधायकों, आयोग- प्राधिकरणों के अध्यक्ष और सदस्यों को मुख्य अतिथि नामांकित किया गया है।
इसी तारतम्य में जशपुर के रणजीता स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर किरणमयी नायक ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया।
राजनांदगांव में ‘योग फॉर ह्यूमैनिटी’ पर केन्द्रित जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आज सुबह कृषि उपज मंडी प्रांगण किया जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह शामिल हैं। इस अवसर पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित हैं। बड़ी संख्या में बच्चे एवं नागरिक योगासन एवं प्राणायाम कर रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलौदाबाजार में योग आयोग के सदस्य गणेश योगी के मुख्य आतिथ्य में आज कृषि उपज मंडी प्रांगण 4 सौ से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया। इ मौके पर बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा, कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, कलेक्टर डोमन सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, स्कूली बच्चे एवं नागरिक उपस्थित रहे।
बिलासपुर के बहतराई इंडोर स्टेडियम में योगाभ्यास प्रदर्शन की मुख्यातिथि संसदीय सचिव सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, बिलासपुर आईजी रतन लाल डांगी, कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर, जिला पंचायत सीईओ हरिस एस, संस्था के सदस्य, नागरिक एवं स्कूली बच्चे योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल। योग फॉर ह्यूमिनिटी थीम पर किया जा रहा है आयोजन।
दंतेवाड़ा जिले में मेंडका डोबरा मैदान में मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल की उपस्थिति में माँ दंतेश्वरी के प्रतिमा पर माल्यर्पण कर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. महंत रामसुंदर दास के मुख्य आतिथ्य में आज रायपुर के दूधाधारी मठ परिसर में “मानवता के लिए योग” की थीम पर जिला स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रायपुर नगर पालिक निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे भी शामिल हुए। मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर योगाभ्यास शिविर का शुभारंभ किया गया। नेहरू युवा केंद्र रायपुर के सदस्य और स्कूली छात्र-छात्राएं योगा योगाभ्यास में भाग लिया। योगाभ्यास का शुभारंभ राज गीत से हुआ। ऊँ सभा मण्डली के योग प्रशिक्षकों द्वारा योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया।
सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव के मुख्य आतिथ्य में धमतरी स्थित नगर निगम के सामुदायिक भवन परिसर में सामूहिक योगाभ्यास प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर महापौर विजय देवांगन, ज़िला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता बाबर, सीईओ ज़िला पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया सहित बड़ी संख्या में नागरिक आमजन, स्कूली बच्चे, अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। सुबह 7 से 8 बजे तक चले योगाभ्यास प्रदर्शन में विंध्यवासिनी मंदिर परिसर के पीछे सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही गंगरेल स्थित रविशंकर जलाशय, बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के गृह ग्राम कंडेल में भी योगाभ्यास किया गया।
मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की उपस्थिति में बालोद जिले के गंगा मैया मंदिर प्रांगण में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, कलेक्टर जन्मेजेय महोबे, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव सहित अधिकारीगण, नागरिक और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
संसदीय सचिव, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन,विधि एवं विधायी कार्य, चन्द्रदेव प्रसाद राय के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार जांजगीर में किया गया। इस अवसर पर जन प्रतिनिधिगण, नागरिकगण, छात्र-छात्राएं एवं अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
मानवता के लिए योग’ थीम के साथ रायगढ़ स्टेडियम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, कलेक्टर भीम सिंह सहित गणमान्य नागरिकों और अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास किया।