बचेली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पर्यावरण के अनुकूल खनन करने वाली नवरत्न कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के अवसर पर 21 जून 2022 को एनएमडीसी, बचेली के बैला क्लब में योग कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भारत में मनाए जा रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है जिसमें जीवन में योग का महत्व व योग आसनों से होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला गया । इस कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक किया गया जिसमें एनएमडीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। एनएमडीसी, बचेली हमेशा से ही लोगों के स्वास्थ्य कल्याण के प्रति सजग व संकल्पित रही है। इसी कड़ी में कर्मचारियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पी. के. मजुमदार (मुख्य महाप्रबंधक) एनएमडीसी बीआईओएम, बचेली थे। उनके अतिरिक्त श्री बी. वेंकटेश्वरलु (मुख्य महाप्रबंधक, उत्पादन) तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। योग अभ्यास सीखाने हेतु योग प्रशिक्षक श्री राज शेखर मूर्ति (बीइएमएल कंपनी) को आमंत्रित किया गया था। सभी प्रतिभागी कार्यक्रम के दौरान काफी उत्साहित दिखे। उपस्थित लोगों ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के शरुआत में, सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट भी वितरित की गई जिसका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाकर भागीदारियों को प्रोत्साहित करना था।
इस वर्ष की थीम “मानवता के लिए योग” संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के लिए सुनिशिचत की है तथा आयुष मंत्रालय द्वारा निर्देशित भारत के सभी स्थानों में इसी थीम पर योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जीवन में उत्तम मानसिक स्वास्थ्य प्रथाओं को अपनाने के लिए योग के महत्व पर ध्यान देना है। तथा आध्यात्मिक व शारीरिक योग अभ्यासों से होने वाले लाभ के बारे में जागरूकता फैलाना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस योग दिवस के माध्यम से हम अपनी पारम्परिक योग प्रथाओं को फिर से जीवंत कर पा रहें हैं। उन्होंने योग को दैनिक जीवनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया तथा योग से मिलने वाले मानसिक स्वास्थ्य के लाभ पर भी चर्चा की और आगे कहा कि शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से दुरुस्त रहने के लिए तथा कार्यस्थल, घर और समुदाय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रखने के लिए सबको ऐसे कार्यकर्मों में उत्साहपूर्वक भाग लेना चाहिए।