रद्द रहेगी महाराष्ट्र एक्सप्रेस, विदर्भ एक्सप्रेस... परिवर्तित मार्ग से चलेंगीं ये गाड़ियां...
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मध्य रेलवे भुसावल रेल मंडल के जलगाँव-भुसावल खंड के जलगाँव स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य जलगांव स्टेशन में 5 व 6 दिसम्बर को किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से शुरू होने वाली कुछ गाड़ियों को रद्द एवं कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। इस दौरान...
विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :-
रदद होने वाली गाड़ियां :
5 दिसम्बर को छत्रपती शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापूर से छूटने वाली 11039 छत्रपती शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापूर-गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
5 दिसम्बर को गोंदिया से छूटने वाली 11040 गोंदिया-छत्रपती शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापूर महाराष्ट्र एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
4 दिसम्बर को मुंबई से छूटने वाली 12105 मुंबई-गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
5 दिसम्बर को गोंदिया से छूटने वाली 12106 गोंदिया-मुंबई विदर्भ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां :
5 दिसम्बर, 2022 को बिलासपुर से छूटने वाली गाड़ी संख्या 22940 बिलासपुर-हापा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बड़नेरा-भुसावल-खंडवा जंक्शन-इटारसी जंक्शन-संत हिरदाराम नगर-रतलाम-छायापुरी होकर चलेगी ।
4 दिसम्बर, 2022 को हावड़ा से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बड़नेरा-भुसावल-खंडवा जंक्शन-इटारसी जंक्शन-संत हिरदाराम नगर-रतलाम-छायापुरी होकर चलेगी ।
4 दिसम्बर, 2022 को पूरी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 22827 पूरी-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बड़नेरा-भुसावल-खंडवा जंक्शन-इटारसी जंक्शन-संत हिरदाराम नगर-रतलाम-वडोदरा जंक्शन होकर चलेगी ।
5 दिसम्बर, 2022 को पुरी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12994 पुरी-गाधीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बड़नेरा-भुसावल-खंडवा जंक्शन-इटारसी जंक्शन-संत हिरदाराम नगर-रतलाम-छायापुरी होकर चलेगी ।
4 दिसम्बर, 2022 तक शालीमार से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12950 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बड़नेरा-भुसावल-खंडवा जंक्शन-इटारसी जंक्शन-संत हिरदाराम नगर-रतलाम-छायापुरी होकर चलेगी ।

