सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात, विकास कार्यों की दी जानकारी
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस मौके पर सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ट्वीट कर बताया कि छत्तीसगढ़ में सरकार ने सफलता पूर्वक चार साल पूरे किए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के जनहितकारी योजनाओं की प्रगति एवं सरकार की उपलब्धियों से कांग्रेस अध्यक्ष श्री खड़गे को अवगत कराया है।
बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान राजनीति को लेकर चर्चा हुई। सीएम ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में सूचना दी। भानुप्रतापपुर उपचुनाव की भी जानकारी दी। इसके साथ ही श्री खड़गे को छत्तीसगढ़ आने का आग्रह किया।

