नशे की हालत में वाहन चलाते 200 से अधिक लोगों पर कार्रवाई
कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नशे में वाहन चलाने वाले 200 लोगो के खिलाफ पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
इस कारवाई में शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए 114 वाहन को जप्त भी किया गया है। पुलिस ने कहा कि लोग सड़क पर वाहन खड़ी कर यातायात बाधित करने और दुर्घटना कारित करने वाले गाड़ियों की वजह से परेशान हैं इसलिए ऐसे 15 वाहनों के विरुद्ध धारा 283 भादवि के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

