3 से 8 दिसंबर तक रद्द रहेगी बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस...
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के बरौनी स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य बरौनी रेलवे स्टेशन में 4 से 8 दिसम्बर तक किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरुप 3 से 8 दिसम्बर तक बरौनी से छूटने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं 4 से 9 दिसम्बर तक गोंदिया से छूटने वाली 15232 गोंदिया –बरौनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

