छत्तीसगढ़

ईएनटी की एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. मान्या ठाकुर ने पेरिस में दिया व्याख्यान

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के ईएनटी(कान नाक गला) एवं एचएनएस की एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. मान्या ठाकुर को विगत दिनों पेरिस, फ्रांस में आयोजित ओटोराइनोलैरिंगोलाॅजी के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 'म्यूकर माइकोसिस: अवर सर्जिकल एक्सपीरियंस' विषय पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था।  21 से  23 नवंबर तक आयोजित इस सम्मेलन के तीसरे दिन डाॅ. मान्या ठाकुर ने मॉडरेटर के रूप में वैज्ञानिक सत्र की अध्यक्षता की। इससे पहले भी डाॅ. मान्या ठाकुर दुबई में आयोजित ओटोराइनोलैरिंगोलाॅजी के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान दे चुकी हैं।

 


Leave Your Comment

Click to reload image