छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड, इस जिले में स्कूल खुलने के समय में हुआ परिवर्तन, पढ़िए जारी आदेश

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सूरजपुर जिले में सुबह स्कूल जाने बच्चों को परेशानी हो रही है। जिसे कलेक्टर इफ्फत आरा ने जिले के समस्त विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक, अब दो पाली में संचालित होने वाली स्कूल प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक की कक्षाएं सुबह 9 से दोपहर 12.30 बजे तक तथा शनिवार को दोपहर 12.45 से शाम 4.15 तक स्कूल खुलेगा।

वहीं द्वितीय पाली में सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12.45 से शाम 4.15 तक एवं शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तक शालाएं संचालित होंगी।

इसी प्रकार एक पाली वाले स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार सुबह 9.45 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक संचालित होगी।


 

Leave Your Comment

Click to reload image