मालगांव दुर्घटना में मृतकों के परिजनों व घायलों से कमिश्नर ने भेंटकर बंधाया ढांढस
उल्लेखनीय है कि आज दोपहर ग्राम मालगांव ग्राम में अपने घरेलू उपयोग के लिए छुई निकाल रहे दस ग्रामीण खदान धसकने के कारण दब गए थे। इसकी सूचना प्राप्त होने पर जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा दबे हुए ग्रामीणों को निकालने की कार्यवाही की गई। इस घटना में पांच महिला सहित छ: ग्रामीण मारे गए। वहीं तीन घायल ग्रामीणों को उचित उपचार के लिए डिमरापाल स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया गया है।

