हाथियों के बाद भालूओं की धमक से दहशत का माहौल
गांव में घूमते भालू कैमरे में हुये कैद
रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हाथियों के बाद अब भालूओं के आगमन से छाल परिक्षैत्र में दहशत का महौल है। कल रात तीन भालूओं को रिहायशी इलाके में विचरण करने की फोटो सी सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुयी है। भालूओं के आमद की खबर इलाके में आग की तरह फैल गयी है और हर कोई अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। कल रात तीन भालूओ को एसईसीएल कालोनी के पास घुमते पाया गया है।
जिससे कालोनी में हड़कंप मचा हुआ है। नाइट ड्यूटी करने वाले एक शख्स ने बताया की जब वह रात 1 बजे ड्यूटी पूरी करने के बाद वापस अपने घर आ रहा था तो उसने तीन भालूऔं को कालोनी परिसर के अंदर घूमते देखा था। सीसीटीवी में भी यह घटना कैद हो हुई। इस खबर के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। विदित हो कि क्षेत्र में जंगली हाथियों का दल भी समय समय पर धमकता रहता है।
फिलहाल घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है। वन विभाग अब इस संबध में निगरानी बढा़ने व सावधानी बरतने की बात कह रहा है।

