खरसिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। समरिटन सेवा सदन मिशन अस्पताल में अब सिजेरियन भी प्रारंभ हो चुका है। जिसका लाभ क्षेत्रवासी उठा रहे हैं। अब उन्हें जचकी के लिए कठिन परिस्थितियों में बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। जब से यह सुविधाएं शुरू हुई हैं, क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिली है।
मिशन अस्पताल मालखरौदा की सिस्टर एंजेला ने बताया कि सिजेरियन प्रारंभ होने से अब लोगों को खरसिया, सक्ती या फिर रायगढ़ के लिए नहीं जाना पड़ता। प्रतिदिन यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ के द्वारा सिजेरियन के माध्यम से डिलीवरी करवाई जाती है। हॉस्पिटल में सोनोग्राफी तथा अन्य सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं यहां चौबीसों घंटे डॉक्टर्स उपलब्ध रहते हैं।
आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मिशन हॉस्पिटल में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, चर्म रोग, दंत रोग, आंखों से संबंधित इलाज एवं सर्जरी, एक्स-रे, सोनोग्राफी, फोटो थेरेपी सुविधा, जननी सुरक्षा, आपातकालीन 24 घंटे सुविधा उपलब्ध कराई जाती हैं। ताकि क्षेत्रवासियों को अन्यत्र कहीं जाने की आवश्यकता ना पड़े। वहीं खास बात यह है कि बहुत कम खर्च में यहां इलाज उपलब्ध हो जाता है।