सौम्या चौरसिया 10 दिसंबर तक ईडी की हिरासत में
बता दे कि सौम्या चौरसिया को 2 दिसम्बर को गिरफ्तार किया गया था और उनपर बेनामी संपत्ति की खरीदी-बिक्री में काला धन खपाने का आरोप लगाया गया है।
इसे पहले निलंबित आईएएस अफसर समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी समेत लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को मंगलवार ईडी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था जहां से विशेष पीएमएलए अजय सिंह राजपूत की अदालत ने चारो आरोपियों को 10 दिसंबर तक जेल भेज दिया था।

