छत्तीसगढ़

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में

 गौरेला पेंड्रा मरवाही : समर्थन मूल्य पर अब तक जिले में 2 लाख 53 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदी


खरीफ  विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर जिले के पंजीकृत किसानों से अब तक 2 लाख 53 हजार 610 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान उपार्जन के लिए 19 केंद्र बनाए गए है। धान खरीदी की अधिकतम सीमा 15 क्विंटल प्रति एकड़ है। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में मोटा धान का समर्थन मूल्य 2040 रुपए और पतला धान का समर्थन मूल्य 2060 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है।

धमतरी : स्थानीय उपभोक्ताओं को ग्रामीण तालाबों से आखेटित मत्स्य विक्रय दर में किया गया संशोधन

मछलीपालन संसाधनों में लगातार वृद्धि को ध्यान में रख पंचायतों के ग्रामीण तालाबों में आखेटित मछलियों को स्थानीय उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने के लिए विक्रय दर में संशोधन किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रियंका महोबिया से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व निर्धारित एक सौ रूपये प्रति किलोग्राम के स्थान पर अब नया संशोधित दर 120 रुपए प्रति किलो किया गया है।

गरियाबंद : राज्य स्तरीय मेगा रोजगार मेला का आयोजन माह दिसम्बर के तृतीय सप्ताह रायपुर में

राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन माह दिसम्बर 2022 के तृतीय सप्ताह में रायपुर में होना है, जिसमें 91 निजी प्रतिष्ठानों की ओर से विभिन्न 9 सेक्टर जैसे अपेरल, बैंकिंग एंड फाईनेंशियल, आईटी-आईटीईएस, हेल्थकेयर, टूरिज्म एंड हॉस्पेटीलीटी, लॉजिस्टिक, मैन्यूफैक्चरिंग, रिटेल, सिक्यूरिटी में कुल 46 हजार 616 पदों में भर्ती संबंधी कार्यवाही की जाएगी। 

बेमेतरा : बीपीएल विद्युत उपभोक्ताओं का अतिरिक्त सुरक्षा निधि माफ

राज्य शासन के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी प्रबंधन के निर्णय के बाद बीपीएल से सामान्य घरेलू श्रेणी में परिवर्तित उपभोक्ताओं की अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि को माफ कर दिया गया है, वहीं जिन उपभोक्ताओं ने बिल का भुगतान कर दिया है, उनकी राशि का समायोजन अगले बिल में कर दिया जाएगा। 


अम्बिकापुर : जनचौपाल के आवेदन पर की गई त्वरित कार्यवाही : मैनामती को मिला आबादी पट्टा


कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जनचौपाल में प्राप्त आवेदन के त्वरित निराकरण के निर्देश पर एसडीएम उदयपुर शिवानी जायसवाल की ओर से आवेदिका मैनामती को आबादी पट्टा दिलाया गया। आवेदन पर त्वरित कार्रवाई व पट्टा मिलने से मैनामती ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त की।

जांजगीर चांपा : मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से 26 शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मानित


स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जांजगीर के सभागार में आज जिले के 26 शिक्षक शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष यनीता यशवंत चंद्रा थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम के द्वारा की गई। नगरपालिका अध्यक्ष भगवान दास गढेवाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। 


नारायणपुर : मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने की नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों की हौसला अफजाई


मुख्य सचिव अमिताभ जैन व पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कड़ेनार और कडेमेटा में निर्माणाधीन सड़क पल्ली-बारसूर का जायजा लेने के बाद मोर्चे पर तैनात जवानों की हौसला अफजाई की व उनकी समस्याओं से रूबरू हुए।

नारायणपुर : सहायक शिक्षक एलबी से प्राधन पाठक, प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति उपरान्त शेष कर्मचारियों का पदांकन

सहायक शिक्षक एलबी से प्राधन पाठक, प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति उपरान्त संशोधन के लिए प्राप्त अभ्यावेदन के आधार पर नारायणपुर व ओरछा विकासखंड के शेष कर्मचारियों का पदांकन काउन्सिलिंग से 8 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे स्थल कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।


बेमेतरा : बेमेतरा जनचौपाल शिविर में 96 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण


सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने और उनको लाभ दिलाने तथा उनकी शिकायतों, मांगों व समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के लिए आज बुधवार को जिला मुख्यालय बेमेतरा के कृषि उपज मंडी परिसर में जिला स्तरीय जनचौपाल शिविर का आयोजन किया गया।

जशपुरनगर : कलेक्टर ने गम्हरिया के दृष्टिबाधित विद्यालय का किया निरीक्षण

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज गम्हरिया के दृष्टिबाधित विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों से रूबरू होकर उनका परिचय और अनुभव जाने। अपने बीच कलेक्टर को पाकर बच्चे बहुत खुश हो गए और उत्साह के साथ दिव्यांग बच्चों ने कलेक्टर को सुन्दर और मधुर स्वागत गीत सुनाया। जिस पर कलेक्टर ने बच्चों को दी शबासी।  

मुंगेली : जिला चिकित्सालय मुंगेली में नि:शुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच की सुविधा शुरू

जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय में 5 दिसंबर से नि:शुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच की सुविधा शुरू हो गई है। इस सुविधा के उपलब्ध होने से सर्वाइकल कैंसर से पीडि़त महिलाओं को जिला से बाहर अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं में जाना नहीं पड़ेगा। जिला चिकित्सालय में ही उन्हें नि:शुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध है।


सूरजपुर : पीएम आवास योजना के तहत प्रथम, द्वितीय किस्त में 3302 हितग्राहियों को मिला लाभ

प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना अन्तर्गत प्रथम किस्त  वर्ष 2016-17 से 2019-20 तक के प्रथम किस्त, द्वितीय किस्त व तृतीय किस्त का अंतिम किस्त की राशि जारी की गई है। राज्य से नोडल खाते से हितग्राहियों के खातों में 905.63 लाख रुपए की राशि हस्तांतरित की गई है। राशि मिलने के बाद आवास बनाने का काम तेज गति से शुरू किया गया है। 

मुंगेली : चिरायु योजना गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों के लिए बना वरदान

चिरायु योजना जिले के गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों के लिए वरदान बन गया है। इस वर्ष जिले के गंभीर बीमारी से ग्रसित 26 बच्चों को चिरायु टीम की मदद से सफल उपचार उपरांत नया जीवन मिला है। कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिले में कार्यरत चिरायु टीम के चिकित्सकों और योजना के तहत उपचारित बच्चों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

जशपुरनगर : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से सुप्रिया निकुंज को मिला 20 हजार की राशि

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से निरंतर विभिन्न शासकीय योजनाओं से प्रत्येक वर्ग के लोगों को लाभांवित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जिले में श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत् प्रोत्साहन राशि के रूप में पंजीकृत निर्माण श्रमिक की दो अविवाहित पुत्रियों को सशक्त बनाने के लिए 20 हजार रुपए प्रदान किया जा रहा है।

दुर्ग : दुर्ग जिला के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय के लिए शिक्षक मेरिट सूची जारी

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लिए सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला, सहायक शिक्षक और शिक्षक (संविदा) पद के लिए मेरिट सूची, प्रतिशत, अनुभव के अंक, शिक्षण एवं साक्षात्कार के औसत प्राप्तांकों के आधार पर प्रावीण्य सूची तैयार की गई है। सूची जिला के पोर्टल पर प्रकाशित की गई है। पदस्थापना आदेश के लिए अभ्यर्थी को पृथक से सूचना दी जाएगी।

जांजगीर-चांपा : कलेक्टर ने बलौदा विकासखंड के सुदूर क्षेत्र के धान उपार्जन केंद्र खैजा और खिसोरा का किया निरीक्षण

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बलौदा विकासखंड के सुदूर क्षेत्र के धान उपार्जन केंद्र खैजा और खिसोरा का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अपनी प्रत्यक्ष उपस्थित में ही खैजा और खिसोरा धान खरीदी केन्द्रों के अलग-अलग जगहों पर रखे हुए धान के बोरे को निकलवाकर धान की मात्रा, गुणवत्ता, किस्म, नमी की मात्रा आदि का जांच कराते हुए खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कोरबा : विधायक कंवर और कलेक्टर झा पहुंचे विशेष राजस्व शिविर में

कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरूषोत्तम कंवर और कलेक्टर श्री संजीव झा आज जनपद पंचायत पाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदीबाजार में भू-अर्जन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित विशेष राजस्व शिविर में शामिल हुए। विधायक और कलेक्टर ने हरदीबाजार के पंचायत भवन में आयोजित राजस्व निराकरण शिविर में शामिल होकर मौजूद लोगों की समस्याओं और सुझावों की विस्तृत जानकारी ली।

राजनांदगांव : बिहान मेला जैसे प्रयास से समाज में आती है जागृति, खुलते हैं विकास के रास्ते : विधायक जनपद पंचायत छुरिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना अंतर्गत महिला समूह के लिए बिहान मेला का आयोजन किया गया। बिहान मेला का आयोजन जिला प्रशासन व कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन व नेतृत्व में किया गया। बिहान मेला में आज देर तक रौनक रही और यहां लगभग 7 हजार से अधिक लोगों ने लुत्फ उठाया। 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : जनचौपाल के लंबित आवेदनों का करें शीघ्र निराकरण : कलेक्टर 

कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दकी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेते हुए विभागवार लंबित प्रकरणों की जानकारी ली तथा उनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सभी विभागों को जनचौपाल के लंबित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने को कहा, साथ ही संबंधित आवेदनकर्ता को समय पर सूचित करने के निर्देश दिए। 

कांकेर : विधानसभा उप निर्वाचन-2022 : सुबह 08 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) के उप निर्वाचन के मतों की गणना 08 दिसम्बर को भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर में सुबह 08 बजे से प्रारंभ की जाएगी। मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम खोले जाने की कार्यवाही भी 08 दिसम्बर को सुबह 07 बजे प्रेक्षक, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर व अभ्यर्थी अथवा उनके अभिकर्ता की उपस्थिति में किया जाएगा।

बेमेतरा : अघनिया बाई के मकान में बारिश से अब पानी नहीं टपकता

हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि छांव के लिए उसका एक खुद का घर हो। इसी सपने को सरकार की ओर से साकार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के कृषि प्रधान जिला बेमेतरा अंतर्गत बेमेतरा विकासखंड में ग्राम पंचायत जेवरा स्थित है। यहां की निवासी अघनिया बाई जो कि एक विधवा महिला उम्र 60 साल है, जिसके पास कमाई का कोई साधन भी नहीं है। 

 

Leave Your Comment

Click to reload image