छत्तीसगढ़

रिपेयरिंग के बाद भी सड़कों की हालत जर्जर...

जांच की मांग करते हुए आजाद सेवा संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 अंबिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आजाद सेवा संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा नेतृत्व में संघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि अंबिकापुर शहर के मुख्य मार्गों में पैच रिपेयरिंग का काम चल रहा है, पर देखने को मिल रहा है कि कुछ ही घंटों में शहर के सड़कों की हालत जर्जर हो जा रही है। इसका कारण यह है की सही तरीके से मरम्मत नहीं हो रही है और सड़क रिपेयरिंग के लिए जो मटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है उसमें गुणवत्ता नहीं है। ऐसा लगता है कि लीपापोती का काम किया जा रहा है, और शहर की सड़कों का हालत कुछ ही घंटों में जर्जर हो जा रही है।1 महीने के भीतर सड़कों की दुबारा मरम्मत की जा रही है। इससे यह समझ में आता है की सड़क बनाने में कितनी लापरवाही बरती गई है। 15 दिन के अंतराल में बनी सड़कों में फिर गड्ढे होने शुरू हो गए हैं और सड़कें उखाड़ना शुरू हो चुकी है। संघ ने सड़क की गुणवत्ता को लेकर जांच की मांग की है और इसी तरह से आगे भी सड़क के मरम्मत में लापरवाही होती रही तो आजाद सेवा संघ शहर में प्रदर्शन करेगा।



ज्ञापन सौंपते समय उपस्थित रहे छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता अभिनव चतुर्वेदी रवि गुप्ता नितिन पटेल सोनू आदि उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image