छत्तीसगढ़

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन... खिली धूप में भी गर्म कपड़ों का सहारा....

 लखनपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ठंड के बढ़ते प्रभाव से जहां दिन रात के तापमान में गिरावट आई है वहीं क्षेत्र में सर्दी का सितम बढ़ गया है। फिजा में सर्द हवाओं का कब्जा बना हुआ है, जिससे दिन के खिले धूप में भी लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। सूरते हाल ऐसा है कि ठंड बढ़ने से मौसम भी तपीश के लिए पनह मांग रहीं हैं। ठंड भरी ठिठुरन से जनजीवन प्रभावित हैं। गर्म कपड़ों के अलावा जनमानस आग अलाव जलाकर तापते नजर आ रहे हैं। इन दिनों तापमान में गिरावट आई है। शासकीय दफ्तरों व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, दैनिक रोजमर्रा के कामकाज में भी ठंड का असर नजर आने लगा है। सर्द हवा और घने कोहरे के जुगलबंदी ने आम जनजीवन को प्रभावित किए हुए है, आने वाले दिन महिनों में ठंड बढ़ने के आसार साफ़ नज़र आने लगे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image